फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन कॉलेज में पहले दिन पहुंचे 600 विद्यार्थी, एसओपी पालन के साथ ही प्रवेश

विज्ञापन
सोलन में कोविड से राहत के बीच खुले कॉलेज में कक्षाओं के बाहर खड़े विद्यार्थी। 11: 10 - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। जिले भर के कॉलेजों में छह माह बाद बुधवार को रौनक लौट आई। पीजी कॉलेज सोलन में पहले दिन लगभग 600 विद्यार्थी पहुंचे। शिक्षा विभाग की एसओपी का पालन कर विद्यार्थियों की कक्षाएं लगीं। कॉलेज परिसर में सैनिटाइजेशन से लेकर अन्य इंतजाम किए हैं। विद्यार्थियों के हाथों को सैनिटाइज करवाकर ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक सितंबर से कालेजों को खोलने का फैसला लिया था। इसके लिए बाकायदा एसओपी जारी की गई थी। एसओपी के अनुसार कॉलेजों में लगने वाली कक्षाओं को 50 फीसदी एक कमरे में पढ़ाई करेंगे। विद्यार्थियों के लिए मास्क लगाना भी अनिवार्य है। सोलन कॉलेज में पहले दिन विद्यार्थियों ने सभी कक्षाएं लगाई हैं। उधर, प्राचार्य नीलम कौशिक ने बताया कि पहले दिन छात्र 600 कॉलेज पहुंचे।
पेश है लाइव रिपोर्ट
स्थान- पीजी कॉलेज सोलन, समय- 10:45 बजे। कॉलेज परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। विद्यार्थी कॉलेज परिसर में पहुंच रहे हैं। प्रवेश-द्वार पर सभी विद्यार्थियों के पहुंचने के बाद हाथों को सैनिटाइज कर प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

समय- 10:57 बजे। प्रवेश के बाद छात्र कक्षाएं लगाने के लिए कक्षा के बाहर खड़े हैं। अध्यापक 50 फीसदी छात्रों को एक कक्षा में बैठाने के लिए रोल नंबर के हिसाब से बुला रहे हैं। छात्रों ने मास्क लगा रखा है या नहीं सभी सुरक्षा मानकों को तय कर रहे हैं।
समय- 11:10 बजे। कॉलेज परिसर में कुछ विद्यार्थी कक्षा लगाकर कक्षा से बाहर निकल रहे हैं। परिसर में उचित दूरी बनाकर छात्र खड़ेे हैं। समय- 11:25 बजे। कक्षा में उचित दूरी के साथ विद्यार्थी बैठे हुए हैं। प्राध्यापक के दिए टेस्ट विद्यार्थी हल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें