27 patients found dengue infected in BBN
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। बद्दी में 21 और नालागढ़ में सात डेंगू के नए रोगी पाए गए। रोगियों की बढ़ती संख्या देख लोग सहमे हुए हैं। जब तक रात्रि तापमान कम नहीं होगा, मामले आते रहेंगे। लोगों को डेंगू को लेकर जागरूक रहने की अपील की जा रही है।
बद्दी में वीरवार को डेंगू के 61 सैंपल लिए गए जिसमें 21 रोगियों में डेंगू के लक्षण पाए गए। नालागढ़ में 16 रोगियों के सैंपल लिए गए। छह लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए। एसएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने कहा कि बद्दी में निजी क्लीनिकों में भी डेंगू के रोगी आ रहे हैं।
उधर, नालागढ के बीएमओ डॉ. अजय पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार नालागढ़ और बद्दी में लोगों को डेंगू को लेकर जागरूक कर रही है। कई रोगी उपचार के बाद ठीक भी हो रहे है। घरों पर कूलर, गमले और टायरों में जमा पानी को निकाल दें। नालागढ़ और बद्दी नगर परिषद एरिया में फॉगिंग करवाई गई है।