फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से साई मार्ग पर फंसी निगम की दो बसें जेसीबी से निकालीं

विज्ञापन
2 HRTC buses stranded in mud on Baddi-Sai road rescued by JCB
विज्ञापन
संवाद न्यूज। एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी में शनिवार को अचानक हुई मूसलाधार बारिश से पथ परिवहन निगम नालागढ़ की दो बसें सड़क पर दलदल में फंस गईं। इन्हें बाद में जेसीबी से निकाला गया। इससे बसों में बैठीं सवारियां काफी देर तक परेशान होती रहीं।
नालागढ़ डिपो की बद्दी से घरेड़-साई जाने वाली बस शनिवार सुबह वापस आते हुए साई के समीप मार्ग सड़क में फंस गई। इन दोनों बसों की सवारियों को गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। साई के समीप बस निकालने के लिए चालक-परिचालक को जेसीबी बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों बसों को सुरक्षित निकाल लिया है। बद्दी-साई मार्ग अभी निर्माणाधीन है और कच्चा होने से हल्की सी बारिश से यहां पर मिट्टी फिसल जाती है। शनिवार शाम को भी इस रूट पर बसें नहीं भेजी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें