फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्कूल पाठ्यक्रम का होगा निर्माण

विज्ञापन
डाइट नाहन में आयोजित जिला स्तरीय विचार विमर्श कार्यशाला में मौजूद शिक्षक। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में शनिवार को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत राज्य पाठ्यक्रम ढांचे पर जिला स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा कर्मचंद धीमान ने किया, जबकि जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा गुरुजीवन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी एवं डाइट के प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा ने की। इस कार्यशाला में सिरमौर जिला के 14 शिक्षा खंडों के अध्यापकों, बीआरसीसी और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जिला परियोजना अधिकारी ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्कूल पाठ्यक्रम का निर्माण कर उसको विकसित करने के लिए विभिन्न विषयों के पांच समूहों में विचार-विमर्श किया गया। इसमें ईसीसीई, स्कूल एजूकेशन, टीचर एजूकेशन और एडल्ट एजूकेशन के 12-12 सदस्यों के समूह तैयार किए गए।
विज्ञापन

स्कूल एजूकेशन पर 12-12 सदस्यों के दो समूह तैयार किए गए। उन्होंने बताया कि उपरोक्त विषयों पर विचार-विमर्श कर सभी के सुझावों के साथ रिपोर्ट तैयार कर एससीईआरटी को भेजी जाएगी। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. संगीता, डॉ. शैली गोपाल, फतेह पुंडीर और काव्या सिन्हा चारों रिपोर्ट करेंगे। कार्यशाला समन्वयक हिमांशु भारद्वाज ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा को सभी के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत किया। कार्यशाला में सभी विषयों के ग्रुप लीडर ने अहम सुझाव प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा कर्मचंद धीमान व जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा गुरुजीवन शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें