फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकंडा नदी में सीवरेज छोड़ा तो कटेंगे बिजली-पानी के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मारकंडा नदी की स्वच्छता को लेकर उपायुक्त कार्यालय में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक हुई। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मारकंडा नदी में घरेलू सीवरेज छोड़ा गया तो संबंधित घर के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए जाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने त्रिलोकपुर क्षेत्र के आसपास के लोगों से शीघ्र सीवरेज का कनेक्शन लेने की अपील की। ताकि मारकंडा नदी को साफ व स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को त्रिलोकपुर कालाअंब के क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर घरेलू कूड़ा इकट्ठा कर उसका निष्पादन करने की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कालाअंब-पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र के मद्देनजर जिला सिरमौर में 7 जनवरी से वायु प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी संबंधित विभाग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जिला के सभी एनजीओ व पर्यावरण प्रेमियों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि कालाअंब-पांवटा साहिब क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए नेचर पार्क स्थापित किए जाएंगे। उपायुक्त ने जिलावासियों से मारकंडा नदी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें