फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरा ट्राला ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
राजगढ़ के तहत भून गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्राला। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के नेरीपुल-सनौरा मार्ग पर भून गांव के पास वीरवार रात्रि एक ट्राला ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वीरवार देर रात्रि एक ट्राला ट्रक (पीबी-65पी-1988) नेरीपुल की तरफ से सोलन जा रहा था। नेई नेटी के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्राला ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गीता राम (53) पुत्र कांशीराम ग्राम नगाली, बड़ोग जिला सोलन का निवासी था। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीएम ने प्रशासन की ओर से बीस हजार रुपये फौरी सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें