फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन चौगान में फुटबाल के लिए तय हो समय

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला फुटबाल संघ ने प्रशासन से चौगान मैदान में फुटबाल की गतिविधि के लिए समय निर्धारित करने की मांग की है। मांग को लेकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को नाहन में एसडीएम रजनेश कुमार से मिला। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने संघ के प्रधान नरेंद्र थापा की अगुवाई में संघ की मांगों को उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रधान नरेंद्र थापा, शिवराज शर्मा, सुधीर रमौल, सलीम अहमद, सुशील गोयल, विरेंद्र पाल, मनोज ने एसडीएम को बताया कि नाहन के चौगान मैदान में कई तरह के खेल आयोजित किए जा रहे हैं। इसका कोई भी औचित्य नहीं है। चौहान मैदान में वही खेल आयोजित किए जाएं जिनके कोच अपनी देखरेख में युवाओं को प्रशिक्षण दे सकें।
कहा कि मैदान में सभी तरह के खेलों के लिए समय निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी मैदान में एक साथ कई खेलें खेली जा रही हैं। कहा कि मैदान को विशेष तौर पर फुटबाल के लिए बनाया गया है। ऐसे में मैदान में सुबह के समय दो घंटे और शाम के समय तीन घंटे का समय फुटबाल के लिए निर्धारित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से चौगान मैदान में पार्क की जाने वाले वाहनों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम को आश्वस्त किया कि शहर के प्रत्येक वार्ड के फुटबाल खेलने के शौकीन युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें