फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकंडा में डूबा किशोर, 24 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शिलाई के कांडो भटनोल के रहने वाले 15 वर्षीय बालक की मारकंडा नदी में डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी एक दिन बाद मिली। शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार को मारकंडा नदी में अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को फोन पर मिली।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस थाना नाहन से टीम मौके पर पहुंची। घटना बीते कल की बताई जा रही है। पुलिस ने फोन पर मिली सूचना के बाद शव वीरवार को बरामद किया। बताया जा रहा है कि बालक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए मारकंडा नदी पर पहुंचा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दो तीन स्कूली छात्र बुधवार को मारकंडा नदी में नहाने गए थे। इस दौरान एक बालक नदी में डूब गया। बालक के न लौटने पर जब परिवार वालों ने उसके दोस्तों से पूछा तो वह घटनास्थल पर पहुंचे।
वीरवार सुबह शव बरामद करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस के अनुसार मृतक किशोर नाहन में पढ़ रहा था। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल ने पुष्टि घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को खजुरना के समीप मारकंडा नदी में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तफ्तीश के दौरान मृतक की पहचान शिलाई के रहने वाले किशोर के तौर पर की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें