फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति मिशन के तहत सैनवाला में प्राचीन बावड़ी को दिया नया जीवन

विज्ञापन
सैनवाला गांव की प्राचीन बावड़ी, जिसका जीर्णोंद्धार किया गया है। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पंकज तन्हा
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन विकास खंड की आमवाला-सैनवाला पंचायत में एक बार फिर से जल संरक्षण का बेहतरीन प्रयास हुआ है। यहां जल शक्ति मिशन के तहत सैकड़ों साल पुरानी बावड़ी का शानदार ढंग से जीर्णोद्धार किया गया है।
पंचायत ने यहां बावड़ी के साथ बह रहे खड्ड पर चेक डैम भी तैयार किया है। इससे किसानों को सिंचाई सुविधा मिल रही है। यहां प्राचीन बावड़ी के पानी को शुद्ध रखने के लिए इसके बाहर हैंडपंप लगाया गया है, ताकि भीतर का पानी दूषित न हो। लोगों को शुद्ध पेयजल पिलाने के लिए पाइप मिट्टी के घड़े में डालकर उसे रेत से फिल्टर किया गया है। रेत से छनकर पीने का शुद्ध पानी पाइप के जरिए मिल रहा है। बावड़ी के बाहर जल संरक्षण को लेकर प्रेरक संदेश भी दीवारों पर लिखे गए हैं।
विज्ञापन

बावड़ी की छत पर लगाए घड़े इसकी सुंदरता को और बढ़ावा दे रहे हैं। बावड़ी के साथ एक छोटे खड्ड को चेक डैम बनाकर संग्रहित किया गया है। किसान जरूरत पड़ने पर खेतों की सिंचाई के लिए इसका पानी उपयोग में ला सकते हैं। पंचायत प्रधान संदीपक तोमर ने बताया कि यहां मुस्लिम बस्ती में पानी का संकट रहता है। जलशक्ति मिशन के तहत प्राचीन बावड़ी का जीर्णोद्धार किया है। इससे मुस्लिम बस्ती में पानी का संकट भी दूर होगा।
विज्ञापन

पहले भी जल संरक्षण के हो चुके प्रयास
प्रधान संदीपक तोमर की अगुवाई में पंचायत में पहले भी जल संरक्षण के बेहतरीन प्रयास हो चुके हैं। यहां श्रमदान से दो जोहड़ तैयार किए गए हैं। इसके अलावा एक कुआं भी श्रमदान से खोदा जा चुका है। इसके लिए एक पैसे की भी सरकारी मदद नहीं ली गई। एक अन्य प्राचीन बावड़ी का भी यहां बेहतर तरीके से जीर्णोद्घार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें