फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखराम चौधरी आज रेणुका बांध स्थल का करेंगे दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के रेणुका दौरे को लेकर रेणुका बांध प्रबंधन हरकत में आ गया है। ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को ददाहू पहुंचकर रेणुका बांध स्थल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वह बांध के शिलान्यास से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे। इसको लेकर बांध प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुखराम चौधरी रेणुका बांध स्थल का दौरा करने के बाद परियोजना कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करके बांध से जुड़ी तमाम गतिविधियों का आकलन भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि आगामी नवंबर माह में बहुआयामी रेणुका बांध परियोजना के शिलान्यास की अटकलें लगाई जा रही हैं।
परियोजना से जुड़े अधिकारी ऊर्जा मंत्री का स्वागत करने के साथ ही प्रस्तुति के माध्यम से भी उन्हें बांध निर्माण से जुड़ीं तमाम गतिविधियों से अवगत करवाएंगे। इसको लेकर हिमाचल पावर कारपोरेशन के दो निदेशक भी रेणुका पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सुखराम चौधरी के दौरे से एक दिन पूर्व वीरवार को रेणुका बांध कार्यालय में हलचल तेज दिखाई दी। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे। वहीं, बांध स्थल पर भी कुछ आवश्यक व्यवस्थाओं को जुटाया गया। जहां बांध के प्रस्तावित नक्शे को दर्शाया जाएगा। परियोजना के महाप्रबंधक रूपलाल ने बताया कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के दौरे को लेकर कुछ आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। परियोजना कार्यालय में सुखराम चौधरी का स्वागत किए जाने के साथ ही उन्हें बांध परियोजना से जुड़ी अब तक की तमाम गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें