फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज नाहन को मिली साढ़े पांच करोड़ की सीटी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब मरीजों को सीटी स्कैन के लिए बाहरी राज्यों अथवा निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होंगे। दरअसल, लंबे समय बाद मेडिकल कॉलेज नाहन को सीटी मशीन उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन

साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत वाली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस मशीन को 15 दिन के भीतर इंस्टाल किया जाएगा। लिहाजा अब मरीजों के मेडिकल कॉलेज नाहन में ही सीटी स्कैन होंगे। इससे जहां मरीजों को सीटी स्कैन के लिए चंडीगढ़ और अन्य हिस्सों में जाने से छुटकारा मिलेगा वहीं, आर्थिक बोझ भी कम होगा। इसके साथ-साथ गंभीर बीमारियों से पीड़ित अथवा दुर्घटना के घायलों को भी मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा मिलेगी। इससे पहले सीटी स्कैन की आवश्यकता वाले रोगियों को यहां से या तो पीजीआई रेफर किया जाता रहा है या फिर मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर इस सुविधा का लाभ लेना पड़ता आ रहा था।
हाल ही में मेडिकल कॉलेज को 128 स्लाइस सीटी मशीन उपलब्ध हुई है जिसे फिलहाल इंस्टाल किया जाना बाकी है। इस मशीन में मरीजों को कुछ ही घंटों में टेस्ट रिपोर्ट मिलेगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार फिलिप्स कंपनी की इस मशीन को अक्तूबर महीने के दूसरे सप्ताह में स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज को छह साल का वक्त बीत चुका है। हालांकि, यहां सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध थी लेकिन यह मशीन क्षेत्रीय अस्पताल के समय से चली आ रही थी, जो खराब होने के साथ-साथ आउटडेटेड भी हो चुकी थी। इस वजह से पिछले कई साल से मेडिकल कॉलेज नाहन में सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे थे। मेडिकल कॉलेज को मशीन मिलने पर अब यह सुविधा मरीजों को गृह जिला में ही उपलब्ध होगी।
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में रोजाना लगभग एक हजार की ओपीडी रहती है। इसमें कुछ गंभीर रोगों के मरीज भी इलाज के लिए पहुंचते हैं। उन्हें सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड आदि टेस्ट की आवश्यकता रहती है। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एनके महेंद्रू ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 128 स्लाइस की एक सिटी स्कैन मशीन मिली है। उन्होंने बताया कि इसे इंस्टॉल किया जा रहा है। जल्द ही यहां पर लोगों को सिटी स्कैन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें