फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदगढ़ में श्रीसाईं सेवा समिति ने नवाजे बुजुर्ग

विज्ञापन
नाहन गुरूद्वारा में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठजनों को सम्मानित करते श्री सत्य साई समिति के लो? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। श्री साईं सेवा समिति नाहन के समिति सेवा दल ने देर रात नाहन के गुरुद्वारा में सम्मान समारोह आयोजित किया। सिख समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संगत को लड्डू और प्रसाद का वितरण भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान, सेवा दल के संयाजक अनूप भटनागर, कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक, समन्वयक ओंकार जम्वाल, केएल पराशर शामिल रहे। दशमेश गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सरदार अमृत सिंह शाह और प्रमुख नागरिकों ने स्वागत किया।
इसके बाद श्री साईं सेवा समिति नाहन की ओर से गोविंदगढ़ मोहल्ला के पांच पुरुषों और दो महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में 91 वर्षीय हाहारी कौर, 81 वर्षीय ईश्वरी कौर, चरणजीत सिंह, बनारसी सिंह, जगजीत सिंह और भगत सिंह को सिरोपा और गुणवत्ता वाला कंबल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें