फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मंडल चऊडी, किट्टा और पिपली ने जीती कबड्डी स्पर्धा

विज्ञापन
लानाचेता में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करती बीडीसी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार तहसील की लानाचेता पंचायत में सोमवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पंचायत की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला मंडल से जुड़ी महिलाएं भाग ले रही हैं। दो दिनों में महिलाओं की कबड्डी, गोला फेंक, रस्सा कस्सी, एकल गान, भाषण और फोक डांस प्रतियोगिता होगी। सोमवार को पहले दिन कबड्डी के कई मैच खेले गए जिसमें महिला मंडलों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में महिला मंडल पिपली ने भुटली मानल को 20-15 के अंतर से मात दी। महिला मंडल चऊडी ने गुसान को 22-20 से हराया। जबकि महिला मंडल किट्टा ने कोटी बस स्टेंड को 27-15 के बड़े अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पंचायत प्रधान रंजना देवी ने बताया कि पंचायत में अपने बच्चों की खेलकूद स्पर्धाएं होती थीं जो कोरोना के कारण बंद हैं। ऐसे में मनोरंजन के लिए अब महिलाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी की विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता टीम को 5100 रुपये की राशि और ट्रॉफी ईनाम में दी जाएगी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीसी सदस्य विजय लक्ष्मी ने किया। मंगलवार को इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें