फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर जिला के विद्यालयों को मिले 24 नए प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर के विद्यालयों को मिले 24 नए प्रधानाचार्य
विज्ञापन

दो हफ्ते के भीतर स्कूलों में कार्यभार संभालने के हुए आदेश
जिले से 6 मुख्य अध्यापकों और 2 प्रवक्ताओं को मिली पदोन्नति
चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर उच्च शिक्षा विभाग को 24 नए प्रधानाचार्य मिले हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय से इनकी तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रधानाचार्यों को दो सप्ताह में कार्यभार संभालने के निर्देश जारी हुए हैं।
दरअसल, शिक्षा विभाग ने हाल ही में प्रदेश में 108 मुख्य अध्यापकों और 98 प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति दी है। इनमें से सिरमौर जिले में 24 प्रधानाचार्यों की तैनाती की गई है। 12 मुख्य अध्यापकों ,जबकि 12 प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति मिली है। सिरमौर जिले से भी छह मुख्य अध्यापक और दो प्रवक्ता पदोन्नत होकर प्रधानाचार्य बने हैं। गौरतलब है कि सिरमौर जिले में 158 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं हैं। इनमें से लगभग 26 विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद रिक्त चल रहे थे। विभाग ने 24 प्रधानाचार्यों की तैनाती के निर्देश जारी किए हैं। जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर कर्मचंद ने जिले में 24 प्रधानाचार्यों की तैनाती की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुछ प्रधानाचार्यों ने कार्यभार संभाल लिया। अन्य प्रधानाचार्यों को दो सप्ताह में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में मिली तैनाती
मुख्य अध्यापक से पदोन्नत हुए प्रधानाचार्यों में नीलू चौहान को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलावालां भूड़, राजीव कुमार को रावमापा ददाहू, संजय कुमार को रावमापा कोलर, राजेश कुमार को रावमापा विक्रम बाग में तैनाती मिली है। रावमापा अपरों में सपना सूद, रावमापा शिलाई में प्रकृति कश्यप, रावमापा कोला मांगन में शशिपाल, रावमापा चाडना में राजकृष्ण, रावमापा पल्होड़ी में सुनील कुमार, रावमापा कोड़गा में पवन कुमार, रावमापा कोटापाब में कृष्ण लाल और रावमापा बागथन में परमदेव प्रधानाचार्य होंगे। इसी तरह प्रवक्ता से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत हुई कमला देवी को रावमापा मुगलावाला करतारपुर, कमल किशोर को रावमापा दाहन, कुलबीर सिंह को रावमापा मानगढ़, शालिनी गुप्ता को रावमापा त्रिलोकपुर, रणजीत सिंह को रावमापा कांगर धरयार में तैनाती मिली है। रावमापा शरली में शुभकरण, रावमापा कठवार में दिनेश कुमार, रावमापा खड़काहं में प्रदीप कुमार, रावमापा मढ़ीघाट में कमल चंद, रावमापा चादंनी में विजय कुमार, रावमापा मृगवाल में लायक राम और रावमापा रोनहाट में हरि मान प्रधानाचार्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें