फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ाह में सरकारी जमीन पर बनीं दो पशुशालाओं को गिराया

विज्ञापन
संगड़ाह के तहत खड़ाह गांव में आरक्षित वन क्षेत्र पर अवैध कब्जा तोड़त वनकर्मी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के खड़ाह गांव में आरक्षित वन क्षेत्र पर अवैध कब्जे पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम राजस्व विभाग और पुलिस के साथ खड़ाह गांव पहुंची और आरक्षित वन क्षेत्र पर अवैध रूप से बनाई गई दो पशुशालाओं को गिरा दिया।
विज्ञापन

वन विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि खड़ाह गांव के तीन लोगों ने पिछले 30-40 वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है। वन विभाग पिछले पांच महीने से इसकी जांच में जुटा था। जमीन की निशानदेही के बाद विभाग ने पाया कि खड़ाह गांव के रामलाल, रणवीर और धर्मपाल ने जिस जमीन पर कब्जा किया है वह जमीन आरक्षित वन क्षेत्र में है।
इस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी संगड़ाह विद्यासागर के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने एक बिस्वा जमीन पर बनी दो पशुशालाओं को गिरा दिया। साथ ही जिस जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा किया था, उसे भी छुड़वाया।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी संगड़ाह विद्या सागर ने बताया कि विभाग को खड़ाह में आरक्षित वन क्षेत्र पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थी। पूरी जांच करने का बाद शिकायतों को सही पाया गया। वन विभाग ने राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में इन अवैध कब्जों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें