फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारों से गूंजे रेणुकाजी के मंदिर

विज्ञापन
दुर्गा अष्टमी पर नाहन के कालीस्थान मंदिर में माता के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। चैत्र नवरात्र दुर्गा अष्टमी पर्व शनिवार को ददाहू, रेणुकाजी तीर्थ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस बीच श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन के साथ साथ मां दुर्गा की आराधना और पूजा कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मंदिर दिनभर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने कंजकों को हलवा, पूरी, चने फल और नैवेद्य आदि का भोग लगाया। रेणुकाजी तीर्थ में रेणुका माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, गायत्री मंदिर, साथ लगते मेहत, बिरला और मधाराघाट के ला माता मंदिर सहित ददाहू के अपर बाजार, बिजली और फॉरेस्ट कॉलोनी में स्थित दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की विशेष रौनक रही। यहां श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा। उधर, दुर्गा अष्टमी के मौके पर चूली गांव से नगरकोटी देवी और सिलणू कैलाश से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को श्रद्धा और उल्लास के साथ शाही स्नान के लिए लाया गया। शोभायात्रा के रूप में लाई गई देवी की प्रतिमाओं को पवित्र रेणुका झील मे शाही स्नान करवा कर उन्हें पुन: मन्दिरों मे स्थापित किया गया। यहां रात्रि जागरण की परंपरा को निभाया गया। शोभायात्रा में ददाहू पंचायत के उपप्रधान विजयपाल और बीडीसी सदस्य रमन ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें