पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा थाना पुलिस टीम ने गांजा और नशीले कैप्सूल समेत दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों से 233 ग्राम गांजा और 84 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद की किए गए हैं। पुलिस ने पांवटा थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी यादेश कुमार, एचएचसी राकेश कुमार, आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी जसवीर सिंह और चालक एचएचजी सतवीर सिंह की टीम ने गुप्त सूचना पर छापामारी की। सूचना मिली थी कि दो सगे भाई की भांटावाली में नजदीक पेट्रोल पंप के साथ निर्माणाधीन भवन के सामने नाई की अपनी दुकान में गांजा और नशीले कैप्सूल बेचने का धंधा करते हैं।
टीम ने आरोपी गुलशेर अली और अलीशेर की दुकान की तलाशी ली। इस दौरान थैली में गिनने पर कुल 47 पॉलिथीन पुड़िया गांजा की पाई गईं। आरोपियों के कब्जे से 233.02 ग्राम गांजा और 84 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना पांवटा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।