फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां कार्यकर्ताओं ने कुंडियों में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

विज्ञापन
पांवटा साहिब के कुंडियों में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पुरुवाला/पांवटा साहिब (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा की ग्राम पंचायत कुंडियों में युवा कांग्रेस पांवटा और शिलाई की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युकां प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान निगम भंडारी ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर हल्ला बोला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हर परिवार के युवा को नौकरी देने की बात कही थी। यह बात एक जुमला ही साबित होकर रह गई है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगार को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका।
इस अवसर पर युकां के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने आगामी विस चुनावों में हर बूथ पर जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियां पहुंचाने की भी बात कही। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस शिवि चौहान, जिला प्रभारी एलोद चौहान, प्रदेश महासचिव प्रेम डोगरा, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र परमार, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, प्रदेश महासचिव राहुल चौहान, अरुण ठाकुर, शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशेर कश्मी, सरवन सिंह, समिना बेगम पंचायत प्रधान कुंडियों, सोनिया बीडीसी सदस्य, प्रदीप कुमार पांवटा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा, इंतजार अली, अत्तर कपूर, यशवंत ठाकुर, अरविंद सिंह, इरफान, इमरान, जावेद, शराफत, तपेंद्र ठाकुर, कपिल शर्मा, अमित ठाकुर, सोम चौहान, पंकज सिंगटा, आशीष चौहान, हरीश चौहान, रितेश मेहता, रणदीप पुंडीर, प्रकाश, मनीष, अनूप कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें