फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुरधार में दुकान से 25 बोतलें देसी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। पुलिस चौकी हरिपुरधार की टीम ने दुकानदार के कब्जे से 25 बोतलें देसी बरामद की हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप हरिपुरधार के नजदीक एक डेली नीड की दुकान पर दबिश दी।
विज्ञापन

इस दौरान यहां 25 बोतलें देसी शराब बरामद की।
दुकानदार हरिपुरधार का स्थायी निवासी है। पकड़ी गई शराब के बारे में दुकानदार कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाया। लिहाजा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें