फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बीएसएफ व वॉलीवाल में स्पोट्र्स क्लब गेहल बना विजेता

विज्ञापन
bsf win kabaddi and sports club gehal win volleyball match in maa bhangayani fair haripurdhaar sirmaur
विज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। मां भंगायनी मेले में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बीएसएफ ने स्पोर्ट्स क्लब गेहल को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वॉलीबाल में एक्स सर्विसमैन रेणुका को हराकर बीसी गेहल ने ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

मंझोली और गेहल के बीच हुए पहले सेमीफाइनल में गेहल ने मंझोली को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में फतेहगढ़ साहिब और बीएसएफ के बीच हुए रोचक मुकाबले में बीएसएफ ने फतेहगढ़ को 3 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
वॉलीबाल का पहला सेमीफाइनल गेहल व एक्स सर्विसमैन संगड़ाह के बीच खेला गया जिसमें एक्स सर्विसमैन रेणुका ने जीत दर्ज करके फाइनल में स्थान पक्का किया। दूसरा सेमीफाइनल गेहल व लानाचेता के बीच हुआ, जिसमें गेहल विजयी रहा। गेहल व एक्स सर्विसमैन रेणुका के बीच हुए फाइनल मुकाबले में गेहल ने जीत हासिल करके ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

संजय मालिक को टूर्नामेंट का बेस्ट कबड्डी खिलाड़ी घोषित किया गया। मेले के मुख्यातिथि बीडीसी अध्यक्ष संगड़ाह मेलाराम शर्मा ने विजेता टीमों को 31-31 हजार व उपविजेता टीमों को 21-21 की इनामी राशि ट्रॉफी सहित प्रदान की। शर्मा ने विजेता टीमों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी की भी बधाई दी।
विज्ञापन

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें