फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम क्लब घलजा ने धारटीधार को हराकर जीता मैच

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में जिला प्रशासन की ओर से पहली बार आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिताओं का मेलार्थी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। मेले के दूसरे दिन कबड्डी के पहले उद्घाटन मुकाबला धारटीधार क्लब और परशुराम क्लब घलजा के बीच आयोजित किया गया जिसमें परशुराम क्लब घलजा ने धारटीधार को 20 अंकों से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

धारटीधार ने 29 और परशुराम क्लब घलजा ने 49 अंक हासिल कर इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। दर्शकों से खचाखच भरे रेणु मंच में कबड्डी प्रतियोगिता का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने भी खूब दावपेंच अजमाए।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एसडीएम नाहन एवं रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव रजनेश कुमार ने खिलाड़ियों के उत्साह और हुनर की सराहना की। इस मौके पर तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान, बोर्ड के सीईओ दीपराम शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और हजारों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें