फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोकपुर में सात अक्तूबर से मनाया जाएगा आश्विन नवरात्र मेला

विज्ञापन
त्रिलोकपुर मेले के आयोजन को लेकर हुई समीक्षा बैठक में मौजूद नाहन के विधायक व प्रशासनिक अन्यकारी? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र मेला सात अक्तूबर से शुरू होगा। मेला 20 अक्तूबर तक चलेगा। मेले के आयोजनों को लेकर शनिवार को नाहन में बैठक हुई। मेले के विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा बैठक का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में किया गया जिसमें विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मेले के दौरान यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मेजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मेले के दौरान सभी अधिकारी आपसी तालमेल के लिए वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करेंगे। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए होमगार्डों की भी तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कालाअंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मेला क्षेत्र की साज-सज्जा और विद्युतीकरण, परिवहन सुविधा और आपदा प्रबंधन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, एसडीएम नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास रजनेश कुमार, विनय गुप्ता सहित न्यास के गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें