कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब पुलिस ने मोगीनंद में एक व्यक्ति के घर से 17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खेड़ा खरैनी मोगीनंद क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार चल रहा है।
इस पर पुलिस ने उक्त क्षेत्र में सलमान उर्फ महफूत के घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने कालाअंब थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।