फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के कुचलने से बाइक सवार की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश-हरियाणा राज्य सीमा पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां लालढांग घाटी पर अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मारी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यहां लालढांग घाटी पर शमशाद अली (27) निवासी सैनवाला मुबारकपुर को अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बाइक पर साथ सवार रही उसकी भाभी जमीला को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के पश्चात युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि घायल महिला का उपचार चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी रणवीर सिंह और मुख्य आरक्षी भूपिंद्र मामले की जांच में जुट गए हैं। देर शाम को हुए हादसे में मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी पांवटा साहिब अशोक चौहान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें