फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदपुर में 103 करोड़ लागत से बनेगा विद्युत सब स्टेशन: सुखराम चौधरी

विज्ञापन
उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से मुलाकात करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के गोंदपुर में करीब 103 करोड़ से बिजली सब स्टेशन बनेगा। इसके लिए हिमाचल व उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें उत्तराखंड सरकार के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से सहमति मिल गई है। सब स्टेशन के बनने से सिरमौर के पांवटा, शिलाई व नाहन के कालाअंब इलाकों की बिजली समस्या का समाधान हो सकेगा। शीघ्र ही गोंदपुर में इस योजना का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिला सिरमौर के गोंदपुर में 103 करोड़ से 220/132, 100×2 एमबीए सब-स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की सहमति की आवश्यकता थी। शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह व सभी संबंधित अधिकारियों से हिप्र के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की बैठक हुई। बैठक में उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री ने इस योजना को अपनी सहमति दे दी है। अब पांवटा साहिब के गोंदपुर सब-स्टेशन योजना बनाने का रास्ता साफ हो गया है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पुष्टि की है। ऊर्जा मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी व ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें