फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती के लिए युवती का सहारा लेता था शातिर

Tue, 17 Jan 2017 11:26 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
नहीं हुआ कोई नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। 20 लाख रुपये की कथित फिरौती मांगने वाला शातिर आरोपी युवती का इस्तेमाल कर लोगों से फिरौती मांगता था। सिरमौर पुलिस द्वारा बरामद की गई युवती से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस मामले में देह व्यापार की भी पुलिस को आशंका है। पूछताछ में आरोपी ने युवक पर इसके आरोप भी लगाए हैं। आरोपी पहले भी कुछ लोगों को अपना शिकार बना चुका है। बहरहाल, पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। उसे कालका इलाके से बरामद कर पांवटा लाया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 10 जनवरी को पुलिस नेे भवानपुर के मुबारिक अली को फिरौती लेने के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने मिश्रवाला के रसीद अली को फोन कर धमकी दी कि उसका बेटा उसकी (आरोपी) भतीजी को भगाकर ले गया है। अगर अपनी इज्जत बचानी है तो 20 लाख रुपये का इंतजाम कर ले। फिरौती लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया युवक इन दिनों रिमांड पर चल रहा है।
 पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि युवक उसका इस्तेमाल कर रहा था। उसे नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था लेकिन यहां उसे देह व्यापार के दलदल में धकेला गया। गिरफ्तार किया गया आरोपी पहले भी पांच-छह लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस के अनुसार इस मामले में कुछ और खुलासे हो सकते हैं। मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होने के संकेत भी पुलिस ने दिए हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


 एसपी सौम्या साम्बशिवन ने सिर्फ इतना कहा कि युवती को पूछताछ के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि मास्टर माइंड मुबारिक अली गैंग चलाता था। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। उसके बाद ही मामले की तय तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें