फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो दुर्घटना में घायल की पीजीआई में मौत

Thu, 28 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
 बोलेरो हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। बीते मंगलवार की रात को टिंबी-मिल्लाह संपर्क मार्ग पर दिगवा-पंजाहल के पास एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें घायल एक व्यक्ति ने पांवटा अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि महेंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।
विज्ञापन


अन्य दो घायलों को भी स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना में घायल सोलन निवासी महेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान पीजीआई में आखिरी सांस ली। जबकि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती दोनों घायलों की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए शिलाई थाना प्रभारी दुलोराम ने बताया कि घायल महेंद्र सिंह की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अन्य दो घायलों की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें