फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी की एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हुई

Thu, 28 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर बनवधिया के सीएचसी भानपुर की एम्बुलेंस ही दुर्धटना ग्रस्त।
विज्ञापन
 भानपुर सीएचसी पर तैनात 102 एंबुलेंस गुरूवार की भोर तीन बजे सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती - डुमरियागंज मार्ग के वनवधिया पड़ाव पर पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चालक राजेश कुमार व ईएमटी(इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ) सच्चिदानन्द को मामूली चोटें आई है। 
विज्ञापन


सच्चिदानन्द ने बताया कि रात्रि में प्रसव के लिए रामनगर ब्लॉक के खोरिया गांव से आई प्रसूता को प्रसव के पश्चात उसके गांव से उसे छोड़ कर वापस लौट रहे थे। वनवधिया पड़ाव के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से बचने के लिए चालक ने जैसे ही एंबुलेंस को सड़क के किनारे पटरी पर उतारा वैसे ही एंबुलेंस कीचड़ में फिसलते हुए सड़क किनारे बनी पुलिया से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस की टक्कर से पुलिया भी उखड़ गई। 

घटना की जानकारी पाकर गुरूवार की सुबह भानपुर पहुंचे एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। चालक और उसके ईएमटी को मामूली चोटें आई हैं। कहा कि  एंबुलेन्ं के ठीक होकर आने तक यहां सल्टौआ और रूधौली के एंबुलेंस से सहयोग लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें