फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
रेणुकाजी तीर्थ के समीप सोमवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात ददाहू-चांदनी सड़क मार्ग पर परशुराम ताल के समीप ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर ददाहू-चांदनी सड़क से गिरकर परशुराम ताल के समीप जा पहुंचा। इस हादसे में एक प्रवासी मजदूर शाहनवाज (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 18 वर्षीय सोहेब व रोहित के अलावा 38 वर्षीय अरविंद सैनी बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतक युवक के अलावा हादसे में घायल तीनों युवक उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही रेणुका थाने के एएसआई मेहरचंद अपनी टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक शाहनवाज किलकाना (सहारनपुर) का बताया जा रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि रेणुका में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग सड़क निर्माण में मजदूरी किया करते थे। उधर, जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ददाहू देवी सिंह कौशल व कानूनगो केआर भारद्वाज ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को 5-5 हजार रुपये तथा मामूली रूप से घायल एक को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
बाक्स--
क्रॅश बैरियर होता तो बच सकती थी जान
ट्रैक्टर हादसा लोनिवि पर कई सवाल खड़े कर गया। जिस स्थान पर यह दुर्घटना घटी वहां पर सड़क वर्षों से ही धंसी हुई है। यहां तक कि सड़क किनारे कोई क्रॅश बैरियर या पैराफिट तक नहीं है। जबकि रेणुका जी तीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के सैकड़ों वाहन प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं लेकिन इस सड़क पर सुरक्षा की दृष्टि से कोई माकूल इंतजाम नहीं किए गए हैं। यदि सड़क पर क्रॅश बैरियर लगे होते तो ट्रैक्टर सवार की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता हरिचंद चौहान ने बताया कि जहां हादसा हुआ है, वहां पर सड़क के किनारे क्रॅश बैरियर लगाने का प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें