फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से कुचलने वाले दो गिरफ्तार, तीन अभी फरार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
कार से कुचलने के प्रयास में किए गए जानलेवा हमले के 3 आरोपी अभी पुुलिस की पकड़ से दूर हैं। मामले में अभी पुलिस ने दो आरोपियों को ही हिरासत में लिया है। उधर, पीड़ित परिवार का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी सिरमौर रोहित मालपानी से भी मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गैंगस्टर की तरह दहशत फैलाने वाले फरार हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि बीते दिनों कुछ आरोपियों ने कार से कुचलने के प्रयास में कुछ लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। इसमें से अभी एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पांवटा के मतरालियों निवासी गुरचरण सिंह, हरप्रीत कौर, सुखविंद्र कौर, निर्मल सिंह, परमजीत कौर, कुलविंद्र कौर, अली हसन व चरण सिंह समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर की तरह दहशत फैला रहे हैं। निरंतर हमलों व मारपीट से महिलाओं, बच्चों समेत परिजनों में भी दहशत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

हमले में घायल युवकों सलिंद्र व लखविंद्र के पिता व मां गुरचरण सिंह व हरप्रीत कौर ने कहा कि 12 मई को वाहिद अली, कल्लू सैनी, दिलबाग, इस्लाम, तोहिद व विक्की के खिलाफ मारपीट की शिकायत करवाई गई थी। इनमें से एक आरोपी ने तो तमंचा तान दिया था लेकिन फिर भी पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
गुरचरण सिंह ने कहा कि घर के आसपास दर्जनों लोग मंडरा रहे हैं। इसके चलते निर्मल सिंह (44) की तबीयत बिगड़ गई। अटैक पड़ने पर पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने एसपी सिरमौर से इस मामले की समय रहते उचित जांच करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि मामले में 2 आरोपी कल्लू सैनी व वाहिद अली को गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें