फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग मचाने पर तीन आरोपियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने हुड़दंग मचाने के आरोप में तीन लोगों की गिरफ्तार किया है। बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत्त होकर शहर की सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस के अनुसार शराब पीकर सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग मचाने के आरोप में राजगढ़ तहसील के 36 वर्षीय देविंद्र सिंह, शिलाई तहसील के 42 वर्षीय जय सिंह और पच्छाद तहसील के 32 वर्षीय संदीप कुमार को रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को एक दिन की जेल की सजा मिली। इससे पहले भी सिरमौर पुलिस हुड़दंगियों के खिलाफ अभियान चला चुकी है। लिहाजा, पुलिस ने हिमाचल पुलिस एक्ट 2007 की धारा 114 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ऐसे मामलों में दर्जनों चालान कर चुकी है। सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग मचाने, सड़कों पर बाधा पहुंचाने और शांति भंग करने के मामलों में पुलिस एक्ट के तहत सिरमौर पुलिस ने 50 से अधिक चालान किए हैं। ऐसे ही मामले में 6 अक्तूबर को पुलिस ने नाहन निवासी दो युवकों को भी गिरफ्तार किया था।
उधर, मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है। उन्होंने बताया कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीती रात तीन लोगों को पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग मचाते हुए धरा। बुधवार को आरोपियों को अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ऐसे मामलों में गंभीरता से कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें