फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर होटल से उड़ाई तीन एलईडी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। यहां चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक चोरी की घटनाएं सामने आने से लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार देर रात को ददाहू के एक नामी होटल डेविकोज प्लाजा से शातिर चोर 3 एलईडी चुराकर फरार हो गए। एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी घटना है। अज्ञात चोरों ने चोरी की इस वारदात को इतने शातिराना ढंग से अंजाम दिया कि लोग हक्के-बक्के रह गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी रमन गुप्ता ने होटल के पांच कमरे बुक किए। बुकिंग होने के बाद होटल कर्मियों ने रमन गुप्ता के नाम कमरा नंबर 205 से लेकर कमरा नंबर 209 की बुकिंग कर दी। रमन गुप्ता ने अपने लिए 209 नंबर कमरे का चुनाव किया जिसकी चाबी उसे तुरंत दे दी गई।
विज्ञापन

होटल कर्मियों से उसने रात 10 बजे तक अपने अन्य साथियों के पहुंचने की बात कही। इसके बाद होटल प्रबंधन ने रमन गुप्ता को अन्य कमरे की चाबियां भी थमा दीं। शनिवार सुबह जब होटल कर्मी इन कमरों में गए तो उन्हें कमरा नंबर 209, 208 व 205 से एलईडी व एक चादर गायब मिली जिससे होटल कर्मियों के हाथ पैर फूल गए।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना होटल प्रबंधक को दी। इसके बाद जांच में रमन गुप्ता द्वारा दिए गए आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। शातिर चोरों ने इस वारदात को अंजाम देकर होटल प्रबंधन को करीब 60 हजार रुपये का चूना लगाया है।
होटल के मैनेजर अमर चंद ने बताया कि रमन गुप्ता नामक व्यक्ति ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे केवल 4 हजार रुपये एडवांस देकर पांच कमरों की बुकिंग करवाई थी। उसने देर रात तक अपने साथियों के आने की बात कही और सभी कमरों की चाबियां खुद ही ले ली। रात करीब 12 बजे तक होटल का सारा स्टाफ भी जागा हुआ था। उसके बाद ही शातिर चोर ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया होगा। रेणुका पुलिस ने होटल प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यवाहक एसएचओ रघुवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में होटल कर्मियों की लापरवाही भी साफ झलक रही है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे से व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। होटल प्रबंधक सहित स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। चोर का शीघ्र पता लगा लिया जाएगा।
--ग्राहक बनकर होटल से उड़ाई तीन एलईडी
--शातिराना ढंग से दिया चोरी की वारदात को अंजाम
डेविकोज प्लाजा होटल को लगाया 60 हजार का चूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें