फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ने कुचली बुजुर्ग महिला, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के मुख्य बस अड्डे पर एक निजी बस ने बुजुर्ग महिला को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में महिला की दोनों टांगे फ्रैक्चर हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। लेकिन, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, कच्चा टैंक पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने निजी बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम शहर के अमरपुर मोहल्ला की रहने वाली लक्ष्मी देवी (75) पांवटा साहिब से निजी बस में नाहन पहुंची थी। बस अड्डे पर उतरते समय निजी बस (एचपी 71-6787) के चालक ने अचानक बस चला दी। बस चलते ही घर की ओर जा रही महिला चपेट में आ गई। बस महिला की टांगों पर चढ़ गई। हादसे के तुरंत बाद महिला को स्थानीय लोगों की सहायता से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें