फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारा जंगल में छापेमारी, शराब की 14 भट्ठियां नष्ट

Wed, 12 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो धौलाकुआं
विज्ञापन
जंगल में अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धौलाकुआं (सिरमौर)। वन विभाग की टीमों ने खारा के जंगल क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब माफिया मौके से फरार हो गया। अवैध कच्ची शराब की 14 भट्ठियां तोड़ी गईं। मौके से 41 ड्रमों में करीब तीन हजार लीटर लाहन व 40 लीटर शराब को भी नष्ट कर दिया गया। बुधवार को तड़के दोपहर तक फोरेस्ट टीम की कार्रवाई चलती रही। 
विज्ञापन


आरओ पांवटा कल्याण सिंह के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं। इन टीमों में वन विभाग के मनी राम, रजनीश, एस नागरा, सुरजीत सिंह, नदीम, संदीप, अनिता ठाकुर, हरी चंद, अजय कुमार व संतराम शामिल रहे।

 खारा जंगल में टोका तथा खारा की तरफ से छापेमारी शुरू हुई। इस दौरान लाडा खड्ड, लाई देवी, नींबू खड्ड, अब्भी खड्ड, टोका के खड्ड की तरफ से दबिश दी गई। खारा जंगल के संदिग्ध अवैध शराब स्थलों पर अचानक दबिश से पहले की शराब माफिया फरार मिला। कार्रवाई के दौरान जंगल में 14 अवैध शराब की भट्ठियां, 41 ड्रम में से 3000 लीटर लाहन तथा 40 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन


उधर, डीएफओ एसएस राणा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि खारा जंगल के संवेदनशील स्थलों पर इस तरह का औचक निरीक्षण जारी रहेगा जिससे जंगल क्षेत्र में बनाई जा रही अवैध शराब पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें