ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस की ओर से चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 31 मार्च तक इन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा। शुक्रवार को एक दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद शनिवार को इन्हें दोबारा अदालत में पेश किया गया था जहां से इन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पकड़े गए दोनों आरोपी ददाहू के ही रहने वाले हैं। इन दोनों युवकों ने मंगलवार व बुधवार रात को दो दिन लगातार दो-दो दुकानों के ताले तोड़ कर उनमें से नकदी व कंप्यूटर आदि चुरा लिए थे। रेणुका पुलिस ने वीरवार की सुबह इन आरोपियों को पकड़ कर उनसे चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया था। रेणुका थाने के एएसआई रघुवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
-चोरी के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा