फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक सेंधमारी में इस्तेमाल किया कटर और अन्य सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की नारग स्थित यूको बैंक की शाखा में सेंधमारी मामले में पुलिस ने आरोपियों की ओर से इस्तेमाल किए गए सामान को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा प्रयोग किए गए कटर, फेस मास्क, टूटे ताले, हेलमेट और दो मोटरसाइकिल बरामद बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी राजगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद उक्त सामान बरामद किया है। पता चला है कि इन आरोपियों ने हिमाचल ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। सदर पुलिस थाना सोलन में भी आरोपियों के खिलाफ चोरी करने पर मामला दर्ज है।
बता दें कि अंकुश पुत्र धनबीर निवासी गांव अणु खुरकना (मैथली) तहसील नौहराधार, वरुण -अरुण उर्फ कालू पुत्र स्व. कृष्ण स्वरूप निवासी गांव चौकी चड़ेच तहसील पच्छाद, सचिन पुत्र गणेश दत्त निवासी गांव चौकी चडेच तहसील पच्छाद, सुभाष पुत्र राजेंद्र दत्त निवासी गांव आंजी सियूत तहसील पच्छाद और दिनेश उर्फ सिंघा उर्फ मोहित उर्फ दीनू पुत्र लेखराज निवासी गांव लेत्र छावली, धार टिक्करी तहसील पच्छाद हेलमेट और नकाब पहनकर बीती 8 नवंबर देर रात को यूको बैंक की नारग शाखा में के ताले तोड़े। यह बैंक के भीतर भी दाखिल हो गए, मगर कैश चेस्ट को तोड़ऩे में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद बैंक मैनेजर की शिकायत पर राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने 14 नवंबर को इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि नारग स्थित यूको बैंक की शाखा में सेंधमारी मामले पुलिस ने आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात के लिए प्रयोग किया गया सामान बरामद किया है। पुलिस ने कटर, फेस मास्क, टूटे ताले, हेलमेट और दो मोटरसाइकिल बरामद बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी हिमाचल ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी चोरी, डकैती और किडनेपिंग की वारदातों में संलिप्त हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें