फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर चले डंडे और लात घूंसे, दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भगानी क्षेत्र के तहत पड़ने वाले मेहरुवाला गांव में खेतों की डोल भूमि विवाद के चलते खूब डंडे और लात घूंसे चले। मारपीट मामले में दंपति घायल हो गए हैं। दोनों को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार को पहुंचाया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुरुवाला थाना के तहत पड़ने वाली सिंघपुरा चौकी की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेहरुवाला निवासी शिकायकर्ता जितेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि कृष्ण लाल अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। कृष्ण लाल ने ट्रैक्टर से इनके खेत की डोल उखाड़ दी जिस पर जितेंद्र के पापा हरनाम उनसे बात करने चले गए कि हमारी खेत की डोल क्यों उखाड़ रहे हो। ठीक उसी समय मौका पर जगीरी लाल आ पहुंचे। दोनों पक्षों में बहसबाजी होने लगी।
आरोप है कि कृष्ण लाल ने ट्रैक्टर से उतर कर हरनाम सिंह के सिर पर डंडा मारा। जगीरी लाल और सतबीर ने थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट की है। मौके पर छुड़ाने को माता और छोटे भाई की पत्नी भी पहुंचे। आरोपी कृष्ण लाल ने डंडा शिकायतकर्ता की माता की बाईं बाजू पर मार दिया। सतवीर और जगीरी लाल ने भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से हरनाम सिंह और उनकी पत्नी को चोटें आईं। दोनों को उपचार और मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। इसके बाद सिंघपुरा पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश की टीम ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें