फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब में 20 मनचले बाइकर्स के कटे चालान

विज्ञापन
पांवटा साहिब में बाइकों से निकाले गए प्रैशर होर्न। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र की सड़कों पर प्रेशर हॉर्न बजाकर स्टंट करने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि कुछ युवक अपने शौक और मौज मस्ती के लिए दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 बाइक सवारों पर कार्रवाई की। पुलिस ने इनकी बाइक के प्रेशर हॉर्न हटवाकर उनके चालान काटे।
विज्ञापन

बता दें कि डीएसपी पांवटा को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक मॉडिफाइड साइलेंसर बाइक वाले धमाके, तेज रफ्तार के साथ बाइक पर स्टंट कर रहे हैं। इसके बाद डीएसपी के निर्देश पर पुलिस ने ऐसे मनचले बाइकर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने 20 बाइकों के प्रेशर हॉर्न हटवाकर उनके चालान काटे।
डीएसपी वीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले 20 बाइक सवारों का चालान किया गया है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें