फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा में 3.11 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस टीम ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिलने पर डीएसपी पांवटा और माजरा पुलिस ने आईपीएच कॉलोनी नहर मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक चालक की तलाशी के दौरान 3.11 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नशा बेचने वालों का गिरोह काफी सक्रिय है। साथ ही पुलिस को नशा बेचने वाले की सूचना भी मिली थी। इसके बाद डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह, माजरा पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, मोहिंद्र सिंह, आरक्षी रणवीर सिंह ने माजरा आईपीएच नहर संपर्क मार्ग पर नाका लगा दिया।
इस बीच एक बाइक मौके पर पहुंची। बाइक चालक ग्राम जोहड़ों, डाकघर पुरुवाला कांशीपुर निवासी आजाद मोहम्मद(24) जोहड़ों जगतपुर की तरफ से नहर के साथ लगती सड़क पर पहुंचा। इस बाइक की पेट्रोल टंकी पर एक काले रंग का लैपटॉप का बैग रखा था। बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को एक पारदर्शी पॉलिथीन बैग बरामद हुआ जिसमें कुल 3.11 ग्राम स्मैक पाया गया। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी आजाद मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी जोहड़ो निवासी आजाद मोहम्मद को गिरफ्तार कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें