फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर बंदूक रख जमीन हथियाने, जाति सूचक शब्द कहने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। जमीन कब्जाने के लिए कनपटी पर बंदूक रख शपथपत्र पर हस्ताक्षर लेने के मामले की पीड़ित ने पच्छाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। नैनाटिक्कर के गांव थलपा के पीड़ित हुक्म दत्त ने शिकायत में आरोप लगाए कि एक प्रभावशाली व्यक्ति ने उसके मकान और दुकान को तोड़कर शपथपत्र पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाए और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

हुक्म दत्त ने पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। वह पांवटा-शिमला नेशनल हाईवे के किनारे पर पुश्तैनी जमीन पर रह रहा है। आरोप है कि उसके घर के साथ करनाल निवासी संजय गुप्ता ने अपनी लड़की अलीशा गुप्ता के नाम से यहां जमीन ली है। वह अपने पिता राजीव गुप्ता के साथ मिलकर 08 मार्च को कुछ लोगों के साथ आए और कनपटी पर बंदूक रखी एवं डरा-धमका कर शपथपत्र पर हस्ताक्षर करवाने के बाद उसके मकान और दुकान को तोड़ दिया। इसके सदमे में उसकी मां का भी निधन हो चुका है।
इसके बाद भी कई दफा इन लोगों ने उसे और पूरे परिवार को जातीय आधार पर अभद्र भाषा में गालीगलौज किया। इसको लेकर 1100 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन कोई भी उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में कहा कि उक्त लोगों के खिलाफ जाति सूचक शब्द कहने के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इसको लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएससी भीष्म ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने अंडर सेक्शन 3 एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें