फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जाबल का बाग स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

शिमला ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 11:58 PM IST

सचित्र--
जाबल का बाग स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
लायंस क्लब नाहन के संस्थापक सदस्य राजीव बंसल ने छात्रों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं प्राथमिक पाठशाला जाबल का बाग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब नाहन के संस्थापक सदस्य राजीव बंसल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।
इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य अजीत चौहान ने वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखा। अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि राजीव बंसल ने विद्यालय के विकास के लिए 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
इस अवसर पर लायंस क्लब नाहन के सुखदेव चौहान, रवींद्र सिंह, विजय अग्रवाल, पीयूष गुप्ता, संजय तोमर समेत समस्त स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।
--संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें