फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
रेणुकाजी में परिक्रमा मार्ग की सफाई करते एकेएम स्कूल ददाहू के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू के विद्यार्थियों ने शनिवार को रेणुकाजी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान स्कूल के करीब 150 विद्यार्थियों ने रेणुकाजी के इतिहास, जलवायु, वनस्पति, जीव-जंतुओं सहित रेणुका वेटलैंड के प्रति विस्तृत जानकारी हासिल की।
विद्यार्थियों ने परिक्रमा मार्ग से प्लास्टिक की बोतलें और कूड़ा-कचरा आदि को एकत्रित करके उसे ठिकाने लगाया। इस दौरान मिनी जू रेणुकाजी में पल रहे जंगली जानवरों को बच्चों को नजदीक से निहारने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुकाजी मेंं कार्यरत गाइड्स नवराज ठाकुर, प्रिंस गोयल, प्रणव अग्रवाल व बाबू राम ने विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य धार्मिक पर्यटन स्थलों के इतिहास, पौराणिकता व वातावरण आदि के प्रति बच्चों को जागरूक करना है। इस मौके पर स्कूल के अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें