फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बलविंदर सिंह पुरेवाल बने सिरमौर निजी बस ऑपरेटर संघ अध्यक्ष

विज्ञापन
सिरमौर निजी बस ऑपरेटर सोसायटी की नव गठित कार्यकारिणी: संवाद
विज्ञापन
बलविंद्र सिंह पुरेवाल बने सिरमौर निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन

सबको साथ लेकर प्राथमिकता से हर समस्या को उठाएंगे : बलविंद्र सिंह
अतर सिंह पुंडीर चेयरमैन और अखिल शर्मा को महासचिव चुना गया

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर निजी बस ऑपरेटर सोसायटी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को बद्रीपुर में बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता अर्जुन सिंह नागरा व मामराज शर्मा ने की।
इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमे अतर सिंह पुंडीर को चेयरमैन व बलविंद्र सिंह पुरेवाल को प्रधान और अखिल शर्मा को महासचिव चुना गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही साथ ही जीत ठाकुर और रणवीर ठाकुर को उपप्रधान, कमलजीत सिंह बंगा कोषाध्यक्ष व मेहराज काश्मी को सिरमौर निजी बस ऑपरेटर सोसायटी का अड्डा प्रभारी चुना गया है।
नवनियुक्त प्रधान बलविंद्र सिंह पुरेवाल ने कहा कि निजी बस ऑपरेटरों की मांगों व समस्याओं को प्राथमिकता के साथ प्रदेश सरकार, जिला व स्थानीय प्रशासन के समक्ष रखेंगे। सभी को साथ लेकर सिरमौर बस ऑपरेटर संगठन के उत्थान को हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला सिरमौर निजी बस संघ इकाई के ऑपरेटर सदस्य राजेश चौधरी, एकांत गर्ग, गीता राम चौहान, अरविंद सिंह, अचल शर्मा, इंद्रजीत सिंह पुरेवाल, गुमान पुंडीर, गुरुदत्त चौहान, सुभाष चौहान, श्यामलाल चौहान, संजू पुंडीर, रमेश चौहान, जसवीर सिंह बंगा, आत्माराम दुबे, मामराज शर्मा, मुशर्रफ हाशमी, विक्की खंडूजा, भागीरथ ठाकुर, मामराज कपूर, सूरत सिंह, प्रदीप ठाकुर, बाबूराम शर्मा, सुरेंद्र जेलदार, अश्विनी व विक्की शर्मा मौजूद रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें