फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में एक वर्ष चार माह की मासूम से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में एक वर्ष चार माह की एक मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नाहन में एक वर्ष चार महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप उसके 35 वर्षीय ताया पर लगा है। मासूम की माता को इसका पता चला तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। प्रवासी परिवार मजदूरी के सिलसिले में शहर में रह रहा है। घटना के बाद एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और वैज्ञानिक प्रमाण एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए हैं। मासूम को उपाचार के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मीनाक्षी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें