फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामाया के जयकारे से गूंजा त्रिलोकपुर मंदिर

विज्ञापन
रामनवमीं पर कालीस्थान मंदिर नाहन के बाहर कंजक पूजा करते दंपत्ति। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। महामाया माता बालासुंदरी के मंदिर में इन दिनों नवरात्र मेले की धूम है। प्रथम नवरात्र से ही मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ी। रविवार को नौंवे नवरात्र पर यहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महामाया बालासुंदरी के जयकारों से पूरा त्रिलोकपुर गूंज उठा। मंदिर परिसर ही नहीं बल्कि बाहर सड़क पर भी श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए दिन भर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। नौवें नवरात्र पर 58 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। श्रद्धालुओं ने करीब 15 लाख रुपये का चढ़ावा भी मंदिर में चढ़ाया है। इसके अलावा सोने और चांदी का भी चढ़ावा मां को अर्पित किया गया। अष्टमी तक करोड़ों की नकदी समेत सोना-चांदी मां को अर्पित किया गया।
विज्ञापन

मेला अधिकारी माया राम शर्मा ने बताया कि नौवें नवरात्र पर माता को 15 लाख 21 हजार 900 रुपये नकद राशि का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसके अलावा छह ग्राम सोना और 3216 ग्राम चांदी भी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं ने अर्पित किया। उन्होंने बताया कि अष्टमी तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता बाला सुंदरी के दर्शन किए। इस अवधि तक श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में 1 करोड़ 24 लाख 70 हजार 462 रुपये नकद अर्पित किए जबकि 51.5 ग्राम सोना और 14 किलो 944 ग्राम चांदी भी अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें