फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नघेता सामुदायिक भवन के लिए 4.90 लाख देने की घोषणा

विज्ञापन
पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत नघेता में ऊर्जा मंत्री को समृति चिन्ह भेंट करते स्थानीय लोग। इस दौर? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के आने से पांवटा विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों को लगभग दो सालों तक कोरोना ने धीमा किया था लेकिन जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इसके बाद भी विकास कार्यों को गति देने के भरसक प्रयत्न किए।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी शनिवार को नघेता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नघेता व बनौर के लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान नघेता में लोगों ने पीने के पानी की समस्या को ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखा जिसका तुरंत निवारण करते हुए उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को 6 घंटे की जगह 8 घंटे मोटर चलाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि 27 करोड़ रुपये से बनने वाली खोदरी माजरी से आंजभोज क्षेत्र के लिए पेयजल योजना का निर्माण कार्य जल्द आरंभ कर दिया जाएगा। कहा कि डांडा में तीन नए ट्यूबवेल स्वीकृत हुए हैं, जिन पर कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत क्षेत्र में सिंचाई के लिए बेहतर विकल्प तलाशे जा रहे हैं ताकि लोगों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने नघेता सामुदायिक भवन के लिए 4.90 लाख व महिला मंडल को अतिरिक्त कमरों के निर्माण और मरम्मत के लिए 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत बनौर के निचला बाग में सामुदायिक भवन के लिए तीन लाख और महिला मंडल के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें