फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में वरिष्ठ क्रिकेट टीम के लिए चुने 24 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर क्रिकेट संघ से रविवार को नाहन में वरिष्ठ क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जिसमें जिलेभर से आए क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ की ओर से आलोक कटोच और संजय पंडित मुख्य चयनकर्ता रहे। चौगान मैदान में हुए क्रिकेट ट्रायल के बाद 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

संघ के महासचिव राजेंद्र बब्बी ने बताया कि वरिष्ठ क्रिकेट टीम के लिए अक्षय शर्मा, अंकुश, वैभव शर्मा, अचल देव, प्रशांत तोमर, विवेक, हिमांशु, आर्यन, दानिश शेख, दिनेश चंद, गौरव चोपड़ा, हार्दिक जिंदल, वरुण ठाकुर, रोजित कोलिश, राकेश शर्मा, नाहिद अली, सतीश, भानू प्रताप, दीक्षित, योगेश, निखिल, शिवचरण, सुकेश, गुरविंद्र टोली और अभिषेक का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इन सभी खिलाड़ियों का तीन दिसंबर को पांवटा साहिब में शिविर शुरू होगा। इसके बाद 12 दिसंबर को ऊना में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम भेजी जाएगी।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें