फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरऊ तहसील में विवाहिता ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की कमरऊ तहसील में 22 वर्षीय विवाहिता के फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के भाई की शिकायत पर उसके पति को गिरफ्तार किया है। वहीं महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में मृतका के भाई नेत्र सिंह निवासी गांव डोहर डाकखाना क्यारी गुंडाह ने बताया कि चार वर्ष पहले इसकी बहन की शादी ओमप्रकाश निवासी रिठोग डाकखाना शिल्ला, तहसील कमरऊ के साथ हुई थी। इसके पास दो वर्ष व सात महीने के दो बेटे हैं।
इसका जीजा अकसर बहन के साथ मारपीट करता था। इस पर ओमप्रकाश ने पहले भी लिखित में दिया था कि वह उसकी बहन को परेशान नहीं करेगा। बीते शुक्रवार रात को इसे किसी ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी बहन ने फंदा लगा लिया है और परिवार वाले उसे घर ले आए हैं। यह शनिवार को अपनी माता और बहन के साथ रिठोग पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान इसके जीजा और उनके चाचा सुरेश ने बताया कि इसकी बहन घास और पानी लेने गई थी लेकिन वापस नहीं आई। मोबाइल भी बंद आ रहा था। जब उन्होंने तलाश किया तो घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से फंदे से लटका पाया। इन्होंने गांव वालों की मदद से इस नीचे उतारा और घर ले आए, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
उधर, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद शिलाई थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें