फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी डिपो के नमक में मिले जिंदा और मरे हुए कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सरकारी डिपुओं से मिलने वाले सरकारी नमक में जिंदा व मरे कीड़े मिले हैं। इसका खुलासा प्रयोगशाला को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, मार्च माह में सिरमौर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिल्ली गेट नाहन के समीप सिविल सप्लाई के सरकारी गोदाम से नमक समेत रिफाइंड व दालों आदि के आधा दर्जन सैंपल भरे थे। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट की प्रयोगशाला में भेजा गया था। इनमें एक सैंपल की रिपोर्ट के मुताबिक नमक में कीड़े पाए गए। साथ ही सोडियम क्लोराइड की मात्रा भी खाद्य सुरक्षा के मानकों पर सही नहीं मिली।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने तुरंत ही स्टॉक की बिक्री को रोकने के आदेश जारी किए हैं। रिपोर्ट मिलते ही इसकी सूचना नागरिक खाद्य एवं आपूर्ति निगम को भी भेज दी है ताकि प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी स्टॉक की बिक्री को रोका जा सके। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में नमक को उपयोग के लिए घटिया व असुरक्षित घोषित किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक इस नमक की सप्लाई गुजरात की एक फर्म से की गई थी। सरकारी डिपुओं में ये नमक अंकुर ब्रांड से उपलब्ध था। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. अतुल कायस्था ने बताया कि सैंपल नाहन के दिल्ली गेट स्थित सिविल सप्लाई के सरकारी गोदाम से भरे थे, जहां से डिपुओं के लिए राशन वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि नमक का एक सैंपल फेल हुआ हैं, जिसमें मृत व जिंदा कीड़े पाए गए। उन्होंने स्टाक की बिक्री पर रोक के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी गोदाम से दाल, रिफाइंड तेल इत्यादि के सात सैंपल लिए गए थे, छह सैंपल की रिपोर्ट सही पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें