फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident In Shimla: एचआरटीसी बस से टकराई बाइक, चालक की मौत, 20 साल थी उम्र

Fri, 27 Sep 2024 07:44 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बनूटी-पाहल मार्ग पर एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में 20 साल के युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के बालूगंज थाना के अंतर्गत बनूटी-पाहल मार्ग पर एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रकाश (20) पुत्र नरेश निवासी गांव दीदूघाटी, बनूटी डाकखाना रौड़ी जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे की है जब बनूटी-पाहल मार्ग पर शारड़ा, दीदोघाटी के समीप क्रेशर मोड़ पर टभोग से शिमला आ रही एचआरटीसी की बस के साथ विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल में पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम भी करवाया। वहीं हादसे में युवक की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसरा है। वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग तंग है। इस कारण यहां हर समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। बालूगंज पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें